जाकिर अली
हुगली। जिले के पण्डुवा स्थित कचूवा ग्राम में आज एक दीवार के गिरने के कारण बीएसएफ के एक जवान गोबिन्द पद माझी (45) की मौत हो गयी। उक्त घटना से इलाके में शोक की लहर है। मृत जवान की पत्नी मिता माझी व उसके परिजनों ने आज बताया कि गोबिन्द पद माझी मिजोरम में तैनात था और दुर्गा पूजा की छुट्टियों में अपने घर आया था। जवान इस दिन अपने घर के सामने रखे स्टोन चीप को उठाकर रख रहा था कि उक्त दीवार गिर गयी और वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने जवान को मृत करार दिया। जवान गोबिन्द पद माझी चंदननगर के विख्यात जगद्धात्री पूजा देखने के बाद ही अपनी ड्यूटि पर जाना चाहता था लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नही हो सकी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •