75 पूजा कमेटियां होंगी शामिल
विभिन्न देशों के राजदूत होंगे मेहमान

कोलकाता। आज महानगर के रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल का रंग दिखेगा। विजय  दशमी के साथ ही राज्य में मशहूर दुर्गा पूजा का समापन हो चुका है। कई जगह प्रतिमा विसर्जन भी किया जा चुका है लेकिन महानगर में दुर्गा पूजा की खुमारी अभी भी बरकरार है। बुधवार को कई जगह पारंपरिक सिंदूर खेल का आयोजन किया गया। इस बीच अब इंतजार है आज रेड रोड पर आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा कार्निवल का। इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।राज्य सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सानिध्य में आयोजित होने वाले कानिर्वल में इस बार का थीम ‘रांगा माटी देश’ (रंगीन मिंट्टी का देश) रखा गया है। मुख्य रूप से लाल मिंट्टी के नाम से मशहूर राज्य के बांकुड़ा, विष्णुपुर के रंग में कानिर्वल का मंच तैयार किया गया है। बीते साल कानिर्वल का थीम पुराने जमाने के जमींदारों के बांग्लो की तर्ज पर रखा गया था। बता दें कि ममता बनर्जी ने 2016 में दुर्गा पूजा कार्निवल की शुरुआत की थी। इसके तहत विसर्जन से पहले शहर के सर्वश्रेष्ठ पूजा आयोजकों की ओर से प्रतिमा कार्निवल निकाला जाता है और इसके तहत विविध सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानिर्वल में मंच पर उपस्थित रहती हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार कानिर्वल में 75 पूजा कमेटी शिरकत कर रहे हैं। इनमें महानगर के अलावा कुछ पूजा कमेटियां जिलों से भी शामिल हैं। कानिर्वल में विश्व बांगला शारद सम्मान से सम्मानित पूजा कमेटियां ही शिरकत करेंगी। इसे लेकर इस बार दिल्ली स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य की संस्कृति की झलक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में पहुंचाने की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •