कोलकाता। इस बार डुवार्स के चाय बागान में रहने वाले लोगों का दुर्गा पूजा दहशत में ही बीत गया। पूजा के दौरान करीब प्रतिदिन ही हाथियों ने उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो हो गई।आज तड़के हाथी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम बुधुआ टोप्पो (69) है। वह डुवार्स के डिमडिमा चाय बागान का निवासी था।पड़ोसी बबलू बाड़ा ने कहा कि बुधवार सुबह को छह बजे खेती की जमीन पर हाथी घुस गया था। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि जमीन पर बुधुआ घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके तुरंत बाद ही उसे वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गत रविवार को पूजा देखकर लौटने के दौरान हाथी के हमले से गोपालपुर चाय बागान के शिवराम उरांव (48)और गत सोमवार को गाय चराने के दौरान दिन के समय में ही हाथी के हमले में सिंहानिया चाय बागान के विजय उरांव (27) की मौत हो गई थी। वन विभाग के दलगांव रेंज के डिप्टी रेंजर प्रकाश थापा ने कहा कि बुधुआ उरांव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक परिवारों को 20 हजार रुपये दिया गया है। शेष 3 लाख 80 हजार रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •