अकाशिय बिजली गिरने से युवक की मौत

अचिन्तय दास
हुगली। जिले के पण्डुवा स्थित नियाल ग्राम में दुर्गोत्सव के रंग में भंग तब पड़ गयी जब स्थानीय युवक बापी सोरेन (35) अकाशिय बिजली गिरने के कारण मौत का शिकार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बापी सोरेन को मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से स्थानीय ग्राम के लोगों में शोक फैल गयी है।घटना तब घटी जब सोरेन अपने खेत में था और इस दौरान बारिश हो रही थी। लोग महा नवमी के दिन इस दर्दनाक हादसे से सहम गये है और खबर के लिखे जाने तक इलाके में उक्त घटना की ही चर्चा चारों ओर हो रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •