कोलकाता। हर वर्ष की तरह इस साल भी अभय बंग पत्रिका के द्वारा सेरा सृष्टि 2019 सम्मान दुर्गा पूजा कमेटियों को प्रदान किया गया है। उक्त कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी फिरोज आलम व जन सम्पर्क अधिकारी रमेश राय ने मीडिया कर्मियों को बताया कि श्रेष्ठ सेरा सृष्टि का सम्मान, श्रेष्ठ प्रतिमा, श्रेष्ठ मंडप व लाइटिंग सह विभिन्न अधार पर कुल 35 दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मान दिया गया है। इस कार्यक्रम के संचालन इंडियन कांउसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट ब्राडकास्टिंग की द्वारा की गयी। वहीं कारी अहमर फाउण्डेशन ने अहम भूमिका निभायी। आईसीपीएमएसबी के दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष चंद्रभान सिंह व उपाध्यक्ष विपिनेश पण्डेय ने बताया कि पूजा कमेटियों के कांटे की टक्कर के कारण हमलोगों को चयन में काफी बारीकी व सुझबुझ का सहारा लेना पड़ा। महानगर कोलकाता में सेरा सृष्टि का चयन हमारे लिये चैलेंज का काम रहा कारण किसे बाद दें और किसे रखें यह निर्णय लेना मुश्किल रहा। गुजरे साल भी एक सौ पूजा कमेटियों ने सेरा सृष्टि 2018 के सम्मान के लिया भाग लिया था।इस साल 107 इस पूजा कमेटियों ने सेरा सृष्टि 2019 के सम्मान के लिया भाग लिया। इस अवसर पर पत्रिका के सम्पादक व कांउसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बिते एक दशक से यह सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कमेटी चेयरमैन एस. भौमिक, मुख्य जज डा. रमेश रजक, जज अधिवक्ता जितेश साह,सहित, जाकिर अली,सुब्रत सामंता, अचिन्यतो दास, शेख नूर,चंदन सेन गुप्त, तनय, सोमनाथ, जयदीप यादव, शेख सहाबुल आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •