पुलिस के सामने उठक-बैठक करते रहें मनचले
बदमाशों की होती रही गिरफ्तारी भी

जाकिर अली

कोलकाता। जहां पूरे देश भर में नवरात्रा की धूम है वहीं इस राज्य में दुर्गा पूजा की धूम है। आज यानी महाषष्ठी के दिन दोपहर बीतते ही महानगर कोलकाता की सड़कों पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे जैसे समय का पहिया खिसकता रहा जन आस्था का महा सैलाब दुर्गा पूजा मण्डपों में उमड़ता रहा। भीड़ को सम्भालने में पुलिस व स्वंयसेवियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। तो कथित मजनुओं पर पुलिस की गाज गिरती रही तो मनचलों व बदमाशों की गिरफ्तारी भी पूरे महानगर में जगह जगह पुलिस करती रही। महानगर में दुर्गा माता की प्रतिमओं के दर्शन के लिये बनाये गये बांस के बैरीकेड़ों में अंधेरे का फायदा उठा कर मनचले व कथित मजनु लड़कियों से छेड़छाड़ करते रहे तो तैनात महिला पुलिस व कार्यरत पुलिस कर्मी मजनुओं को सबक भी सिखाते देखे गये। छेड़खानी पर लड़कियों की शिकायत पर पुलिस चुस्त रही और कार्रवाई करती रही। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सियालदा, दमदम, गरिया, बेहला, कसबा, जादवपुर समेत महानगर के विभिन्न जगहों पर बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा दर्शनार्थियों का रेला उमड़ा। रेस्तरां व होटल में खाने-पीने के खास इंतजाम का लोगों ने लुफ्त उठाया। इस दौरान हर जगह पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही व महिला पुलिस कर्मियों ने मनचलों पर गाज भी गिराया।खबर के लिखे जाने तक उल्लखेनीय संख्या में मनचलों व बहकने वालों पर कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई। खबर के लिखे जाने तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है लेकिन कुल कितने लोग गिरफ्तार किये गये हैं इसकी सटीक जानकारी नही मिल सकी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •