चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
रंगीन रौशनी में जम गया उत्सव का रंग

फोटो-पुषन चक्रवर्ती

जगदीश यादव/फिरोज आलम
कोलकाता। दुर्गापूजा के लिये दुनिया भर में प्रसिद्ध बंगाल में महा पंचमी के दिन से से ही भीड़ का रेला दुर्गा पूजा मंडपों की ओर लगा रहा। इस दिन दोपहर से ही महानगर के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों में भीड़ का रेला देखा गया। दक्षिण कोलकाता की बात हो या फिर उत्तर कोलकाता की । हर जगह भीड़ का रेला इस दिन व्यापक अंदाज मे जम गया था। मध्य कोलकाता की बात करे तो सेंट्रल एवेंन्यू हो या फिर बेहाला और दमदम जैसे इलाका यहां सबसे ज्यादा भीड़ का रेला देखा गया। दुर्गा पूजा के रंग में रंगे महानगर आज रौशनी में नहाया रहा और लोग बाग उत्सव के मजे लेते नजर आये। कोलकाता पुलिस के साथ ही राज्य पुलिस ही नहीं विभिन्न सुरक्षा एजेंसी पूजा के दौरान सुरक्षा वय्वस्था को पुख्ता करने में जुटी रही। महानगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की हर सम्भावित सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिने की कोशिश भी नजर आयी। इस दिन देर शाम सुरुचि संघ, श्रीभूमि, बदामतला, अहिरीटोला, कुमारटोली, भवानीपुर के कई पूजा पंडालों में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पंडाल भ्रमण के लिए पहुंच गए थे। पूजा आयोजकों की ओर से बताया गया है कि रात बढ़ने का साथ ही भीड़ का रेला बढ़ रहा था। पुलिस ही नहीं दुर्गा पूजा आयोजक और स्वंयसेवी भी भीड़ को नियंत्रित करने में हलकान रहें। महानगर वे संलग्न नामचीन दुर्गा पूजा मंडपों में दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन लगी रही। बड़े पैमाने पर लोग उमड़ने लगे हैं। इस बारे में कोलकाता पुलिस के अनुसार महानगर की सड़कों पर लगभग 18 हजार पुलिस व सम्बधित सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया । इनमे महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी हैं। इस बार महिलाओं के लिए विशेष तौर पर महिला बटालियन को राजधानी के कोने कोने पर तैनात किया गया है, ताकि भीड़ के बीच मजनूओं पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके पहले बुधवार से ही राजधानी में लोगों की उमड़ी भीड़ ने पूजा आयोजकों को एक ओर उत्साहित किया है तो दूसरी ओर इस बार अधिक से अधिक भीड़ उमड़ने का संकेत भी दे दिया है। महानगर कोलकाता में लाखों की संख्या में उमड़ने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे की अतिरिक्त सेवा शुरू हो गई है। लेकिन इसके बाद भी मेट्रों में भीड़ का रेला इस कदर देखा गया कि माइकों से उद्घोषणा कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश भी की जा रही थी। महानगर के दुर्गा पूजा मंडपों के पास खानपान को स्टाल भी व्यापक संख्या में लगे दिखे जहां लोगों को जमकर पेट पूजा भी करते देखा गया।पुलिस के विशेष टीम द्वारा महानगर कोलकाता की सड़कों पर विशेष तौर पर मिली स्कूटी के जरिए गश्त लगानी शुरू कर दी है। दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। मुख्य शिफ्ट अपराह्न 3.30 बजे से भोर तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट उसके बाद शुरू होगी, जो सुबह आठ बजे तक चलेगी. उसके बाद तीसरी शिफ्ट के तहत 3.30 बजे तक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे। महानगर के अलग-अलग स्थानों पर करीब 2600 पूजा मंडप बनाये गये हैं। इनमें बड़े पूजा मंडपों की संख्या 180 है। पुलिस के अनुसार महानगर की सुरक्षा के लिए 25 एचआरएफएस की व्यवस्था होगी। निगरानी के लिए 46 वाॅच टावर लगाये गये हैं। बड़े पूजा मंडपों की कमेटियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से अलग-अलग जगहों पर 74 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। पुलिस अस्सिटेंट मोबाइल वैन की संख्या सात है, जबकि पूजा घूमने के दौरान किसी के अस्वस्थ होने पर 24 एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। मोबाइल मिसिंग पर्सन स्कावयड की संख्या सात और ट्रैफिक मोबाइल बूथों की संख्या छह होगी। विभिन्न जगहों पर 27 क्यूआरटी तैनात होंगे। जरूरत पड़ने पर पायलट कार केवल दमकल विभाग के वाहनों के लिए ही उपयोग किये जायेंगे। मेट्रो स्टेशनों के पास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। विजय दशमी को सुरक्षा व्यवस्था केवल बड़े पूजा मंडपों के पास होगी, जहां प्रतिमा विसर्जित नहीं होंगे। साथ ही नदी के घाटों के पास पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। नदी के घाटों के पास रिवर ट्रैफिक पुलिस के पांच लॉन्च की व्यवस्था होगी।नदी में स्पीड बोट और पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही हजारों की संख्या में अस्थाई होमगार्ड की तैनाती भी होगी। इन पुलिसकर्मियों के अलावा राज्य खुफिया विभाग, स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा एजेंसिया राजधानी के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों पर सादी वर्दी में मौजूद हैं। इसके साथ ही सभी मेट्रो स्टेशनों और बड़े शॉपिंग मॉल तथा हावड़ा, सियालदह और कोलकाता स्टेशन की सुरक्षा बड़े पैमाने पर बढ़ाई गई है। इन व्यवस्थाओं के अलावा राज्य सचिवालय नवान्न में कंट्रोल रूम भी काम कर रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •