वित्तमंत्री जेटली ने जताई नाराजगी

कोलकाता। यह शायद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश में बढ़ते कद का नतीजा है कि केन्द्रीय भाजपा के कई बड़े चेहरे राज्य भाजपा से नाराज है। नाराजगी इस मामले पर क्योंकि बंगाल भाजपा से कोई भी ममता बनर्जी के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुआ था। प्रदेश भाजपा के इस फैसले पर कि ममता बनर्जी के शपथ समारोह में प्रदेश भाजपा से कोई नहीं जाएगा। उक्त निर्णय पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने नराजगी जाहिर की है। राज्य भाजपा ने पिछले हफ्ते चुनाव के नतीजे आने के बाद रूपा गांगुली पर हुए हमले को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। इस कार्यक्रम में भाजपा की तरफ से सिर्फ वित्त मंत्री जेटली और आसनसोल ने बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीलिप घोष के कोलकाता में मौजूद नहीं होने के कारण पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंहा ने जेटली का स्वागत किया था खबर है कि राहुल सिन्हा को ही जेटली की नराजगी झेलनी पड़ी। पार्टी के सीनियर नेता की माने तो जेटली इस फैसले पर काफी नाराज थे उनके कहना था कि विपक्षी राजनीति के लिए आवश्यक नहीं की प्रोटोकॉल को तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक है। खैर देखना है कि जेटली की नाराजगी से प्रदेश भाजपा के स्वस्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?  

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •