महानगर में बीजेएमसी की कार्यकारिणी सम्मेलन में भाजपा की हूंकार

फिरोेज आलम
कोलकाता। भाजपा के हर कर्मी समर्थक ध्यान रखे कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार ही हमारा लक्ष्य हो। राज्य की जनता चाहती है कि यहां भाजपा की सरकार हो। ऐसे में हमे लक्ष्य को हर हाल में अंजाम देना ही होगा। उक्त बात आज महानगर कोलकाता में प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी ने कही। प्रताप बनर्जी ने कहा कि मजदूर संगठन हो या फिर पार्टी का कोई मोर्चा, हर किसी को उक्त लक्ष्य के लिये ही काम करना है। प्रताप बनर्जी इस दिन भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन बैठक में बोल रहे थे। प्रताप बनर्जी ने तृणमूल सरकार सहित वाममोर्चा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले वाम मोर्चा और अब तृणमूल द्वारा श्रमिक वर्ग के हक पर हथौड़ा चलाया जा रहा है।इस राज्य में तमाम कारखाने व उद्योग धंधे चौपट किये गये और किये जा रहें है। इस दौरान बीजेएमसी के सर्वभारतीय व राज्य अध्यक्ष अर्नव चटर्जी (मिठू) ने कहा कि कह आज संगठन देश भर में काम कर रही है और विशेष कर इस राज्य में बीजेएमसी से राज्य सरकार को खतरा महसूस हो रहा है। इस दौरान बीजेएमसी क कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार ने कहा कि संगठन से हर रोज देश भर में लोगों जूड़ रहे है। सर्वभारतीय सचिव मौमिता सरकार, उपाध्यक्ष आर्यजी महाराज, सर्वभारतीय मीडिया प्रभारी व राज्य सचिव जगदीश यादव, सचिव शेखर कोले, साध्वी सरोजनी माताजी, आतिश गुप्ता, रेखा देवी, लालजी चौधरी आदि ने संगठन पर अपनी बाते कही। वही विभिन्न पार्टी के 400 लोगों ने भाजपा का झंडा थामा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •