कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य में एनआरसी का जम कर विरोध कर रही है। आज मटियाबुर्ज में तृणमूल विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला ने एनआरसी के खिलाफ जुलूस निकाला और कहा कि इससे देश के लोगों में दहशत है। लोग भय में जी रहे है कि पता नही कल एनआरसी के कारण उनका क्या होगा। केन्द्र की मोदी सरकार एनआरसी के जरीये मनमानी कर रही है और बंगाल में इसे हम लागू नही करने देगें। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कहा है कि बंगाल में एनआरसी की जरूरत नहीं है। तृणमूल द्वारा एनआरसी के किलाफ लगातार रैलियों और नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •