विभिन्न पार्टी के पचास लोगों ने थामा भाजपा का दामन

फिरोज आलम
कोलकाता। गुण्डे अपनी हरकतों से बाज आये और औकात में रहे। देश में भाजपा की सरकार है और यहां गुण्डा गर्दी के लिये कोई जगह नहीं है। जो लोग डराने धमकाने का धंधा करते हैं वह लोग अपनी पीठ बचाए, कारण देश में मोदी की सरकार है। उक्त बात आज पोर्ट अंचल के गार्डेनरीच में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) ने कही। जबकि सर्व भारतीय उपाध्यक्ष गोपाल सरकार ने कहा कि आज पोर्ट इलाका व्यवस्था की बेरुखी से बदत्तर हालात में है। बीजेएमसी की सर्व भारतीय सचिव मौमिता सरकार ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह तो तय है कि सरकार के दिन अब गिनती के ही है। भाजपा धमकियों से नही डरती है। इस दौरान प्रदेश बीजेएमसी सचिव जगदीश यादव ने कहा कि देश बदल रहा है और बदलाव के इस दौर में मोदी सरकार श्रमिकों के जीवन में खुशियों से ओतप्रोत सकरात्मक बदलाव के प्रति संकल्पबद्ध है। उक्त दौरान प्रदेश सचिव शेखर कोले, आर्यजी महाराज, देवब्रत सरकार व श्रमिक नेता वरण पात्र मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न पार्टी के 50 लोगों ने भाजपा का झंडा थामा। कार्यक्रम में स्थानीय बीजेएमसी नेता विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, कार्तिक ठाकुर व तुषार अधिकारी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •