तीस साल से श्रमिक कर रहे थे जद्दोजहद

जगदीश यादव
कोलकाता। प्रदेश भाजपा के भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के नेतृत्व को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जी हां, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी ने इस दिन उन 185 असंगठित रेल श्रमिकों के नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है जो बिते तीस साल से अपने हक के लिये लगातार जद्दोजहद कर रहे थे। (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नव चटर्जी मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि बेलूर लेबर कोआपरेटिव सोसाएटी के बैनर तले उक्त श्रमिक थे। श्रमिकों ने नियुक्ति के लिये कोर्ट की शरण ली और उन लोगों ने अपने नेता बिश्वनाथ सिंह राय के नेतृत्व में बीजेएमसी का झंड़ा थामा । आखिर कर सुप्रीम कोर्ट ने भी श्रमिकों के नियुक्ति के लिये निर्देश दे दिया। ऐसे में बीजेएमसी प्रदेश अध्यक्ष अर्नव चटर्जी (मिठू) और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार व बिश्वनाथ सिंह राय सहित अन्य नेताओं ने जब रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी से मिलकार मामले पर बात की किया तो रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी ने उन 185 असंगठित रेल श्रमिकों के नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •