शिक्षक दिवस पर पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा

रमेश राय
कोलकाता। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में टांटिया हाई स्कूल के द्वारा आज जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण कर दुनिया को बचाने के तहत एक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण सहित ही वृक्षारोपण,प्लास्टिक निषेध तथा सेव ड्राइव-सेव लाइफ था।स्कूल के प्रधानाचार्या अजय कुमार पाण्डेय और उप प्रधानाचार्य कुणाल तिवारी ने बताया की हमारा मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना और बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पदयात्रा में विद्यालय के लगभग 500 बच्चो ने भाग लिया । इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों ने बहुत ही उत्साह के साथ सहयोग किया । विद्यालय के अन्य शिक्षको व कोलकाता पुलिस ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह सहयोगिता दी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •