जाकिर अली
हुगली। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रतिनिधि मंडल ने आज हुगली जिले के चंदननगर में बंद गोंदलपाडा जूट मिल के मृत श्रमिक विश्वजीत बिश्वास के घर जाकर उनके माता पिता व मृतक की पत्नी से भेंट की। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) व महासचिव सुनिल कोले ने बताया कि उक्त श्रमिक ने मिल बंद होने के कारण बिते दिनों खुदकुशी कर ली थी। ऐसे में मृतक के परिजनों को हमलोगों ने हर सम्भावित मदद का वादा किया है। श्रमिक की मौत से उसका परिवार कही परेशानी में नहीं पड़े इसके तहत हमलोगों ने मिल प्रबंधन व अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत भी की। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) ने कहा कि मिल प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है कि मृतक के परिजनों को राहत पहुंचाए। इस दौरान बीजेएमसी के नेता गोपाल सरकार, मौमिता सरकार, नाजिया इलाही खान, महाराजजी आदि मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •