कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिये आज उनके निवास 44 कैलाश नगर में भाजपा नेताओं का तांता लगा। आज स्व. अरुण जेटली को उनके निवास पर भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश मजदूर संगठन, भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान राज्य से पार्टी के विधायक तुषार भट्टाचार्या भी ने दिवांगत को पुष्प अर्पित किया। उक्त दौरान अरुण जेटली के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन श्रद्धांजलि के लिये देश के गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,पेट्रलियम मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान, वितमंत्री निर्मला सीता रमण आदि भी देखे गये। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में अरुण जेटली के निधन को देश व पार्टी के लिये अपूर्णिय क्षति बताया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •