कहा कहीं इतिहास नही बन जाये यह धरोहर

फिरोेज आलम
कोलकाता। मध्य कोलकाता के वृहत्तर बड़ाबाजार अंचल में ब्रिटिश हुकूमत के दौर से स्थापित जलवाटोली मोड़ रेलवे बुकिंग काउंटर अब कहीं इतिहास के पन्नों में न खो जाये। 116 एमजी रोड स्थित उक्त रेलवे बुकिंग काउंटर को तत्काल बंद करने के निर्देश के खिलाफ आज स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया व सड़क पर उतरे। उक्त आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे समाजिक कार्यकर्ता जैद अनवार मोहम्मद ने बताया कि सेंट्रल कोलकाता में एक ही रेलवे बुकिंग काउंटर है। आज ही इसे बंद करने की बात थी जिसका हमलोगों ने विरोध किया है। कांउटर के बंद होने से वार्ड 39, 41, 43, 44 के साथ-साथ सेंट्रल कोलकाता के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह काउंटर 70 सालों से यहां पर है। वहीं समाज सेवी गौतम सरकार, अशोक झा, मो. शाहिद, शमीम अख्तर आदी कहा कि इसके बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ेगा और एक इतिहास भी खो जाएगा। मामले पर विधायक स्मिता बक्शी, जीएम रेलवें, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांसद सुदीप बांदोपाध्याय सहित तमाम सरकारी व पुलिस अधिकारियों को चिट्ठी दी गयी है कि कांउटर को बंद नही किया जाये। इस दौरान रेलवे बुकिंग काउंटर को तत्काल बंद करने के निर्देश के खिलाफ लोगों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •