जाकिर अली

कोलकाता/हावड़ा/हुगली। देश भर में अब राखी या रक्षाबंधन का त्यौहार किसी खास वर्ग के सीमा में अब बंधा नही है। बरन रक्षाबंधन केवल पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को एकसूत्र में पिरोने का जरिया भी बन रहा है। महानगर कोलकाता सहित हावड़ा, हुगली व अन्य सभी जिलों में स्वाधीनता दिवस के दिन रक्षाबंधन का धूम रही। खास तौर पर इस दिन खाकी पहने पुलिस से लेकर आर्मी के जवान ही नही बरन बीएसएफ के जवानों की कलाईयों पर राखी चमकती दिखी। खून के बंधन से जुदा मुंहबोली बहनों ने खाकी पहन कर देश, समाज की रक्षा करने वाले इन भाईयों को राखी बंधी। इस रक्षाबंधन पर्व पर देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान भाइयों की कलाई सूनी नहीं रहे इसे ध्यान में रखकर हावड़ा की बहनों ने अपने वीर जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेजा है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के सभी जवानों की कलाइयों पर बहनों ने राखियां भी बांधीं। वहीं हुगली जिले में चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट हुमायूं कबीर को उनके ही पुलिस फोर्स में कार्यरत महिला रैफ के जवानों ने राखी बंधी तो कुछ पल के लिये पुलिसिया माहौल में भावनाओं का दरिया बहा। जबकि महानगर को उत्तर कोलकाता में भाजपा के द्वारा यहां के थानों में जाकर पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी गयी। नार्थ कोलकाता भाजपा ओबीसी मोर्चा की सचिव रेखा अग्रवाल व आईटी प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मुख्यता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था। जिसके तहत पुलिस वालों को राखी बांधी गयी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •