स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चली मानवाधिकार पर चर्चा

फिरोज आलम /कैसर अली
कोलकाता। आज भी देश दुनिया की एक बड़ी आबादी हर रोज भूख से जंग लड़ती है। आज भी लोग इस देश में उपयुक्त पेयजल के लिये तरस रहें है। ऐसे में हमारी जंग हर रोज जारी है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उक्त बात आज महाजाति सदन एनेक्स में प्रोटेक्शन फार डेमेक्रटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे कही। कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायधीश एस.एस गुप्ता ने किया व मानवाधिकार पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

मानवाधिकार पर अपनी बात रखते हुए जगदीश यादव। फोटोः कैसर अली।

वही पूर्व न्यायधीश कैलाश शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार की जंग आसान नही है। जबकि पीडीएचआरआई के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सबसे पहले हमे सजग व संगठित रहना होगा तभी हम मानवाधिकार की जंग को एक मुकाम तक पहुंचा सकेगे। वही मीडिया सचिव जगदीश यादव ने कहा कि मानवाधिकार की जंग से पहले हमे खुद को टटोलना होगा कि हम अपने देश, समाज व परिवार के प्रति कितने जागरुक है। उक्त कार्यक्रम में नेक मोहम्मद, डा. सुभाष बर्नवाल, मो. वकील, मो. कमरुद्दीन, कैलाश साव, फरीदा, राजनारायण जायसवाल, चिकू पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राकेश जायसवाल आदी मौजूद रहें व मानवाधिकार कर्मी सम्मानित किये गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •