जाकिर अली
कोलकाता। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने आज भाजपा मुख्यालय के पास से आज अखण्ड भारत यात्रा रैली का आयोजन किया। उक्त रैली पार्क स्ट्रीट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की परिक्रमा करते हुए कलकत्ता प्रेस क्लब के पास समपान हुई। बीजेएमसी के प्रदेश महासचिव सुनिल कोले ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि रैली का मुख्य आयोजन जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटाने व तीन तलाक कानून के समर्थन में किया गया । इस धारा 370 के हटते ही धरती की स्वर्ग की रौनक में चार चांद लग रहे हैं। कोले ने कहा कि भाजपा सरकार देश के समग्र हित व विकास के लिये कार्य कर रही है। इसका जन जन द्वारा समर्थन भी मिल रहा है क्योकि भाजपा सरकार कमजोर नहीं सशक्त सरकार है। इस रैली में बीजेएमसी के सर्व भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार, प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी, अनुपम हाजरा, सुधीर झा, नाजिया इलाही खान आदि मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •