रमेश राय
कोलकाता। सावन माह में देश के हर कोने से कांवरियां देवघर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिये आते है। ऐसे में महानगर कोलकाता के कसबा स्थित स्वंयसेवको ने शिवसेवा संघ के त्वाधान में कांवरिया पथ कटोरिया के किशनगंज सेवा सदन में सेवा शिविर का आयोजन किया। चीकू पाण्डेय व संस्थान के संस्थापक शुभ नारायण पांडे ने बताया कि इस दौरान कांवरियों के लिये हर सम्भावित स्तर पर खाद्य से लेकर हर व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी जहां हजारों की संख्या में शिवभक्तो को सेवा मिली। इस दौरान संतोष पांडे, अभिनय पांडे, कृष्ण पांडे, हनुमान प्रसाद जैन, त्रिभुवन दुबे, संजय पांडे, ओम सिंह, राजेश शर्मा, दिलीप सिंह, मुन्ना दूबे ने शिव भक्तों की सेवा की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •