मकान को लक्ष्य कर बम भी फेंकने का आरोप
घटना के बाद एमपी के अवास की सुरक्षा बढ़ी

कोलकाता। लोकसभा चुनाव को लेकर आजतक उत्तर चौबीस परगना का भाटपाड़ा संलग्न इलाका हिंसा की चपेट में है। वहीं लगातार भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक संघर्ष की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। आरोप है कि अब भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला किया गया है। बैरकपुर सीट से सांसद अर्जुन सिंह के परिजनों ने आज आरोप लगाते हुए बताया कि  उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात बम से हमला किया है। इसके अलावा आवास पर कई राउंड फायरिंग भी की गई है। ऐसे में अर्जुन सिंह के परिवार ने इस घटना के बाद राज्य की सतारुढ़ टीएमसी पर गंभीर आरोप लगया हैं। घटना के बाद उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सांसद के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा अर्जुन सिंह के बेटे सौरभ सिंह की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। अर्जुन सिंह के परिवार ने इसे एक जानलेवा हमला बताते हुए इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इलाके में सत्तारुढ़ दल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुई अर्जुन सिंह अपने घर पर नहीं थे। अर्जुन फिलहाल दिल्ली में संसद के सत्र में शामिल होने के लिए मौजूद हैं और उनके परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद अर्जुन के घर के बाहर आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस इस हमले में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Attachments area
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •