बेटे की सफलता पर हुआ माता पिता का अभिनंदन

जाकिर अली
हुगली। चंद्रयान-2 के सफलता पूर्वक लांच होने के बाद भारत अंतरिक्ष में एक बड़ी शक्ति के तौर पर स्थापित हो गया है। इस मिशन में राज्य के एक किसान का बेटा चंद्रकांता भी शामिल है। हुगली जिले के शिवपुर ग्राम का निवासी मधुसूदन कुमार के पुत्र चंद्रकांता के इस सफलता पर जहां बंगाल गर्व से फुला नहीं समा रहा है वहीं आज हुगली जिला भाजपा नेताओं ने चंद्रकांता के माता पिता का उनके घर जाकर हार्दिक अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया और गर्व प्रकट किया की चंद्रकांता हुगली का बेटा है। अपने पिता के साथ खेतों में काम करने से लेकर चंद्रयान -2 मिशन का हिस्सा बनने तक, चंद्रकांता ने एक लंबा सफर तय किया है। हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग ने बताया कि दरअसल, चंद्रकांता का मतलब होता है चांद का बेटा और चंद्रकांता ने अपने नाम को सार्थक किया है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश नेता जय बनर्जी भी आज चंद्रकांता के घर पहुंचे व उनके माता पिता का अभिनंदन कर उनका सम्मान किया।चंद्रकांता इसरो के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उनके पास चंद्रयान-2 से जुड़ी हुई अहम जिम्मेदारी थी। चंद्रकांता ने ही भारतीय उपग्रहों और ग्राउंड स्टेशनों के लिए एंटीना सिस्टम डिजाइन को किया है। फिलहाल वो डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। वो ही चंद्रयान-2 की आरएफ प्रणाली के लिए जिम्मेदार हैं। यहां तक कि चंद्रकांता यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) के ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक्स’ खंड के प्रमुख भी हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •