चाचोएंगसाओ। थाइलैंड के एक शख्स का लिंग एक अजगर ने दबोच लिया। थाइलैंड के चाचोएंगसाओ प्रांत में रहने वाले अत्तापोरन बूनमाकचुये अपने आलीशान टॉयलेट में गए।  पेंट उतारी और टॉयलेट सीट पर बैठ गए।  तभी उन्हें ऐसा झटका लगा जिसकी कल्पना शायद टॉयलेट में बैठा कोई भी इंसान नहीं करता।  वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट के भीतर छुपे तीन मीटर लंबे अजगर ने अचानक अत्तापोरन पर हमला किया औऱ उसके लिंग को दबोच लिया। उनकी चीखें निकल गईं। अत्तापोरन को बचाने वालों ने बाद में टॉयलेट को तोड़ा और तीन मीटर लंबे अजगर कोबाहर निकाला।  रिपोर्टों के मुताबिक अजगर एक छेद से टॉयलेट पिट के अंदर घुसा।  उसे पूरी तरह पिट से बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।थाइलैंड में काफी अजगर पाए जाते हैं।  ये जहरीले नहीं होते हैं।  बरसात के दिनों में अपने बदन को सूखा रखने के लिए अजगर सूखी जगह खोजते हैं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •