जाकिर अली
हुगली। जिले के कुंतीघाट स्थित केशोराम रेयन कारखाने से लगातार हो रहे गैस रिसाव के खिलाफ आज उक्त कारखाने की गेट पर भाजपा द्वारा विरोध प्रर्दशन किया गया व कारखाने के प्रबंधन से मांग की गयी फौरी तौर पर उक्त समस्या का समाधान किया जाये। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमारी केशरी ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में दावा किया कि उल्टा रथयात्रा के दिन से ही कारखाने से लगातार गैस का रिसाव हो रहा है और स्थानीय लोग गैस के कारण बीमार हों रहे है जबकि गैस रिसाव के कारण हार्ट अटैक से एक युवक की मौत भी होे गयी है लेकिन कारखाना प्रबंधन की सेहत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ रहा है। भाजपा कर्मी समर्थकों के आरोपों की माने तो मामले पर बाध्य होने के बाद ही आन्दोंलन ही एकमात्र रास्ता था। वैसे शुक्रवार की रात को कुंतीघाट शेरपुर में स्थानीय लोगों ने केशोराम रेयन कारखाने से लगातार हो रहे गैस रिसाव के खिलाफ पतावरोध कर हंगामा किय़ा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •