अमित शाह ने दी नये गवर्नर की मुख्यमंत्री को जानकारी
मुख्यमंत्री ममता ने कहा, नये गवर्नर का स्वागत व अभिनंदन

जगदीश यादव
कोलकाता। राष्ट्रपति ने आज पांच राज्यों के नये राज्यपालों की नियुक्तियों व तबादलाओं को अपनी मंजूरी दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार जगदीप धनखड़ की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में की गयी है। वहीं मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला करके उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति किया गया है तो रमेश बैस की त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति व बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन का तबादला करके मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति दी गयी है। जबकि फागु चौहान की बिहार के राज्यपाल के रूप में व आर.एन. रवि की नगालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की गयी है। उपरोक्त नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। इधर आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर प्रदेश के नये राज्यपाल की जानकारी देने पर ममता बनर्जी ने नये राज्यपाल के लिये अभिनंदन व स्वागत की बात कही। बता दे कि वर्ष 1951 में झुंझुनूं जिले के गांव किठाना में जन्मे जगदीप धनखड़ ने अपनी शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पूरी की है। ये जाट समुदाय से आते हैं। इनको राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने राजस्थान में जाट समुदाय को साधने की कोशिश की गई है। धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वकील रह चुके हैं और नौवीं लोकसभा में 1989-91 तक सांसद रहे हैं।राजस्थान में जाट आरक्षण को बरकरार रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। जगदीप धनखड़ 1989 में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार 1989 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने झुंझुंनूं से अपना प्रत्याशी उतारने की बजाय गठबंधन के तहत जनता दल प्रत्याशी जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था। लेकिन जब 1991 में हुए लोकसभा चुनावों में जनता दल ने जगदीप धनखड़ का टिकट काट दिया तो वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। किशनगढ़ के विधायक रह चुके हैं जगदीप धनखड़ धनखड़ अजमेर जिले किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। जाटों को ओबीसी दर्जा दिलाने के लिए धनखड़ ने काफी प्रयास किये। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। पश्चिम बंगाल में उनके सामने कानून का शासन बनाये रखने की बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि यही वह राज्य है जहां देश में सर्वाधिक राजनीतिक हिंसा होती है। साथ ही भाजपा सरकार ने धनखड़ को राज्यपाल बनाकर जाट समुदाय को भी लुभाने का प्रयास किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •