देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच गोलीबारी
पथावरोध कर रहें लोगों पर चला पुलिस का डंडा
इलाके में घटना के खिलाफ बंद
लगभग एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार

जाकिर अली
हुगली। जिला के चुंचुड़ा इलाके के रबींद्रनगर इलाके में तब लोगों के बीच दहशत फैल गई जब अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस को पसीने छुट गये। पुलिस का आरोप है कि यहां अराजक तत्वों की धड़ पकड़ के लिये गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दिन देर रात को पुलिस चुंचुड़ा स्टेशन के रबींद्रनगर इलाके में अराजक तत्वों की धड़ पकड़ के लिये आयी थी कि बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी ही नहीं किया बरन बम भी फेंके। आरोप है कि यहां बदमाशों ने जब पुलिस पर गोलियां चलाई तो मजबूरी में पुलिस को भी गोली का जवाब गोली से देना पड़ा लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इधर आज इलाके में पुलिस द्वारा कथित गोलीबारी व लाठी चार्ज के खिलाफ लोगों ने इलाके में बंद रखा व रास्ता जाम कर पथावरोध कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर इलाके में जगह जगह टायर फूंके व विरोध प्रदर्शन किया। इधर आज सुबह फिर पथावरोध कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जब पुलिस ने पथावरोध हटाने की चेतावनी दी तो आरोप है कि लोग फिर बेकाबू हो गये जिसके कारण पुलिस ने लाठी चार्च कर पथावरोध कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस घटना के बाद स उलाके में तनाव व तनातनी के साथ पुलिस भी तैनात है। पुलिस ने मामले में अभीतक 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •