जाकिर अली
हुगली। गाजे बाजे,शंख व घंटे के भक्तिमय लय व जय जगन्नाथ के उद्धघोष के बीच आज भी हुगली के बण्डेल सहित जिला भर में रथयात्रा की धूम रही। आज जग के नाथ कहे जाने वाले भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर से वापस अपने घर लौटे। वैसे भगवान जगन्नाथ अकेले ही अपने घर नहीं लौटते हैं बरन उनके साथ उनकी बहन सुभद्रा व भाई बालभद्र भी होंते है। हुगली जिले बण्डेल में रायपाडा़ रथयात्रा का उद्घाटन विधायक व अभिनेत्री देबाश्री राय ने किया। भगवान का रथ खींचने को लेकर देबाश्री राय में गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान वरीय अधीवक्ता जयदीप मुखर्जी, अशोक दास आदि मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •