मात्र 32 सीटों पर सिमटी वामों के पास ठोस मुद्दों का आभाव !

कोलकाता। बंगाल में मात्र 32 सीटों पर सिमटी वाममोर्चा के शरीक में अन्यतम माकपा के पास लगता है कि अब मुद्दे क अभाव है। माकपा ने अब ममता सरकार पर समारोह के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने  ट्वीट किया कि ‘‘एक तरफ बंगाल में खून बह रहा है और दूसरी तरफ शपथ-ग्रहण के नाम पर जनता के करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। कितने करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।’’  वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यदि विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं हुए होते तो कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया होता। चौधरी ने कहा, ‘‘यदि हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं होते तो हमने समारोह में हिस्सा लिया होता। बहिष्कार करने का हमारा फैसला विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में लिया गया था।’’ कांग्रेस और वाम मोर्चा ने ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। प्रदेश भाजपा ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार किया। हालांकि, देश की संघीय संरचना का हवाला देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

विपक्षी कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले तुरंत बंद करने की मांग करते हुए मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘तड़क-भड़क के बीच मुख्यमंत्री शपथ ले रही हैं। उनके गुंडों ने हल्दिया से विधायक तापसी मंडल के घर में बम फेंके, एक ऐसी विजेता जिसे 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। लोकतंत्र।’’ खैर जो भी हो लेकिन राज्य में वाम मोर्चा की बदतर हो रही स्थिती को देखते हुए राजनीति के जानकारों का कहना है अब वमों को सबसे पहले खुद के वजूद को बचाये रखने के लिये सोचना होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •