बालक सहित छह लोग हुए घायल

जाकिर अली
हुगली। जिले के श्रीरामपुर थाना इलाके में तब आज तनाव व्याप्त हो गया जब दो गुटों के बीच आपसी गाली गलौज की घटना ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। उक्त घटना में एक बालक सहित कई लोग घायल हो गये है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैत्री पथ इलाके में घटी। जहां हेमबाबू साव के घर अचानक ही कुछ लोगों ने धावा बोला और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हेमबाबू साव के घर पर जमकर ईंट-पत्थर और शीशे के बोतल बरसाए। इस घटना में एक नाबालिग सहित छह लोग घायल हुए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।घायलों में स्थानीय निवासी हेमबाबू साव, विनोद साव, मुन्ना साव, अरुण गुप्ता, संजू साव और सुशील साव शामिल हैं। सूचना पर पहुंची रिसड़ा और श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने हालात को संभाला। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पार्षद जाहिद हसन खान ने कहा कि यह मामला दो परिवारों के बीच के झगड़े का है।बताया गया है कि मैत्री पथ इलाके के निवासी हेमबाबू साव के घर के सामने मंगलवार रात कुछ लोग एक वैन पर बैठकर गाली-गलौज करने लगे। साव परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान साव परिवार के दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही उनके घर पर ईंट-पत्थर और शीशे के बोतल बरसाए गए। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस घटना के बाद से इलाके में तना तनी का माहौल व्याप्त है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •