जाकिर अली
हुगली। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा राज्य के समग्र विकास की बात करते हुए अघाती नही है। लेकिन आज सत्तारुढ़ तृणमूल के विरेधी खेमा भाजपा के कर्मी व समर्थकों ने राज्य के एक ग्रामीण अंचल बैची में बिगत चालीस वर्षों से विकास की बाट जोह रहे रास्तों के खास्ता होने की पोल खेल दी। आज हुगली जिले के पण्डुआ स्थित बैची के हातनी तालडांगा के रास्तों के बदहाली के खिलाफ भाजपा के द्वारा पथावरोध कर हंगामा किया गया। भाजपा नेता हेमंत घोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिगत चालीस वर्षों से यहां के लोग बदहाल व जर्जर रास्ता घाट के कारण परेशान है लेकिन सरकार ने अभीतक कुछ नही किया जिसके कारण ग्रामीणों को आन्दोलन के लिये बाध्य होना पड़ा है। भाजपा नेता ने कहा कि परिवर्तन के नाम पर सत्ता का स्वाद चखने वाली ममता सरकार विकास का दावा करती है लेकिन एक बार यहां के रास्तों को देख ले तो उनका भ्रम दूर हो जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •