हुई भाजपा के समस्त मोर्चा की उच्च स्तरीय बैठक

जगदीश यादव
कोलकाता। भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।  इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के समस्त मोर्चा के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।इस दौरान विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी बात की गई व निर्देश दिये गये कि किसी भी स्थिति में पार्टी के हीत से समझौता का सवाल नहीं उठता है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के वनमंत्री व ओबीसी मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान व ओबीसी मोर्चा के पूर्वी भारत के प्रभारी अरविन्द कुमार जायसवाल ने आज महानगर में कोलकाता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में साफ कहा गया है कि पार्टी में काम से मुंह मोड़ने वालों की खैर नही है। सभी को विधानसभा चुनाव के लिये कमर कसने के लिये कहा गया है ताकि भाजपा बंगाल में भी अपनी सरकार बना सके। जायसवाल ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि राज्य में ओबीसी मोर्चा की सक्रियता की बात है तो मोर्चा इस वर्ग के लोगों को तेजी के साथ जोड़ रहा है और इस राज्य में भी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार ही बनेगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख शिवराज सिंह चौहान, पूनम महाजन आदि प्रमुख उपस्थित रहें। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतू सभी मोर्चों की महती भूमिका पर चर्चा की गई। व अन्य पदाधिकारी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •