कोलकाता।महानगर के भवानीपुर में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर भाजपा वार्ड 72 द्वारा भवानीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन  किया गया जिसमे 70 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अवसर पर जिला सभापति, मंडल सभापति सहित भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल (बीजेएमटीयूसी) के प्रदेश सचिव जगदीश यादव ने  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में सुरेश चौधरी, रोनी दास, दीपक सिंह, समीरनाथ, शत्रुध्न मंडल, भीम वर्मा, मुकेश सिंह प्रकाश झा व अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •