कार्यक्रम में हो सकते है अमित शाह भी शामिल

कोलकाता। अब प्रदेश भाजपा भी शहीद दिवस मानाने की कवायद कर रही है। राज्य में सत्ता में के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। अब राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद शानदार प्रदर्शन कर उभरी भाजपा ने भी शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा कर दी है। आज राज्य भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकुल राय ने यने कहा किइस राज्य में सबसे अधिक भाजपा के कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए हैं। वह भी ममता बनर्जी के दौर में। उन सभी को श्रद्धांजलि के तौर पर शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक मारे गए करीब 80 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान मुकुल राय ने दावा किया कि भाजपा के शहीद दिवस कार्यक्रम में ममता की तुलना में तीन गुना अधिक लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को ममता बनर्जी द्वारा आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में जितने लोग आते हैं उससे कहीं अधिक संख्या में लोग भाजपा के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुकुल ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि के नाम पर ममता बनर्जी जो कार्यक्रम करती हैं उसमें केवल ड्रामा किया जाता है। ना तो उन शहीदों के परिजनों को आज तक न्याय मिला है और ना ही ममता ने न्याय दिलाने के लिए कभी कुछ किया है। लेकिन भाजपा अपने शहीदों को सम्मान और उन्हें न्याय दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी।भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शहीद दिवस कार्यक्रम अगस्त महीने में आयोजित किया जा सकता है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के कांग्रेस में रहने के दौरान उनके नेतृत्व में किये गये राईटर्स बिल्डिंग (तत्कालीन सचिवालय) मार्च पर की गई पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों की याद में तृणमूल हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती है।‌ इस आयोजन का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •