चौबीस घंटे पहले ममता बनर्जी ने यहीं ली थी पद की शपथ

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के चौबीस घंटे भी नहीं बिते थें कि रेड रोड में शनिवार की सुबह मातम पसर गया । जी हां, यह यही रेड रोड है जहां एक  दिन पहले देश-दुनियां की हस्तियां मौजूद थीं और उल्लास का माहौल था। लेकिन शनिवार की सुबह समारोह का मंडप खोलने के दौरान मंडप की उपर से गिरने के कारण एक श्रमिक गौतम हलदर (45) की मौत हो गई है। बरुईपुर के निवासी उक्त श्रमिक एक डेकरोटर के अधीन मंडप का काम करने आया था। वह कपड़े खोलने के लिये मंडप में लगे बांस पर चढ़ा कि उसका पांव फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घायल गौतम को एसएसकेएम अस्पताल ले जानेपर डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया ।

उक्त घटना के बाद समारोह का मंडप खोलने आये श्रमिकों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा उफन पड़ा। श्रमिकों का आरोप था कि पुलिस का दबाव था कि मंडप को जितना जल्द हो सके खोल कर रेड रोड को फांका किया जाये।  मामले पर पुलिस के एक वरिय अधिकारी ने नाम की गोपनियता पर कहा कि घटना घट गई है। रेड रोड अति व्यस्त रास्तों में एक है। इसलिये पुलिस चाहती थी कि जितना जल्द हो सके मंडप को खोल दिया जाये। जबकि पुलिस इस बात की भी जांच कर सकती है कि श्रमिक को काम करनेके समय सेफ्टी उपाय क्यों नहीं दिये गये थें।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •