कोलकाता। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य की सात सीटों पर मतदान के कई घंटे पूर्व राज्य में बम धमाके के कारण दो लोग घायल हों गये है। घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में घटी । जहां देशी बम विस्फोट से दो किशोरियां घायल हो गयीं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल लड़कियों की पहचान साबेरा खातून और साहीनूर मोल्ला के रूप में हुई है। दो किशोरियां उस समय विस्फोट से घायल हुई जब एक बरतन में रखे देशी बम को फर्श पर फेंक कर खोलने का प्रयास किया। दोनों लड़कियां दक्षिण 24 परगना के लेदर कंप्लेक्स थाना क्षेत्र के भावनगर के हातिशाला की रहनेवाली है। दोनों घायल किशोरियों को स्थानीय अस्पताल मेें भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दक्षिण कोलकाता के चित्तरंजन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •