पूर्व मेदिनीपुर। मेदिनीपुर के कांथी में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधाऩमंत्री मोदी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मोदी को पीएम का सिंहासन नही बरन वह पत्थर मिले लड्डू खिलाएगीं। ममता ने इस दिन शिशिर अधिकारी के चुनावी सभा में कहा कि माकपा हो या फिर भाजपा दोनों एक ही तरह के हैं। अब माकपा के गुण्डे अब भाजपा के उस्ताद है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग हिंदू और मुसलमानों के पर अत्याचार करते हैं, भेदभाव करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पूर्व मेदिनीपुर जिले में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। ममता ने कहा कि केंद्र में अब मोदी नहीं बल्कि जनता की सरकार बननी चाहिए। भाजपा के अच्छे दिन के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन किसानों और जनता के लिए बुरे दिन साबित हुए हैं। इस दौरान उन्होंने माकपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक सांठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भाजपा की दया-दृष्टि से माकपा बची हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का जिक्र किया और कहा कि पांच सालों के अपने शासन के दौरान प्रधानमंत्री केवल विदेश घूमते रहे हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •