तनय दास
कोलकाता। सेनको गोल्ड एंड डायमण्डस द्वारा आयोजित एक अनोखे फैशन शो में आज एसिड हमले की शिकार मयना प्रमाणिक व सुनिता दत्ता ने रैंप पर वाक किया। जी हां, मयना प्रमाणिक व सुनिता दत्ता के साथ रैंप पर इस दौरान एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2019 के सभी राज्यों के विनर्स भी इस रैंप पर उतरी तो शमां देखने के लायक था। जहां एक ओर खूबसूरती दिखी तो वहीं जिन्दगी की असल खूबसूरती यानी अदम्य आत्म विश्वास को मयना प्रमाणिक व सुनिता दत्ता ने रैंप पर दिखाया। खुदरा ज्वैलरी के मामले में पूर्वोत्तर भारत के अन्यतम संस्थानों में अग्रणी सेनको गोल्ड एंड डायमण्डस के कार्यकारी निदेशक सुवंकर सेन ने कहा कि सेनको पर हमे गर्व है क्यों कि हमने उपभक्तोओं के हर मिजाज का ख्याल रखा व विश्वास अर्जित किया। आज इस रैंप पर जो दिखा वह अनुकरणीय है। कारण एसिड हमले की शिकार मयना प्रमाणिक व सुनिता दत्ता ने रैंप पर वाक कर साबित किया है कि इनका दिल सोने का है। इन्होंने खूबसूरती की एक नई कहानी लिखी है। सुवंकर सेन ने कहा कि पेमिना के साथ सेनका रिश्ता काफी पुराना है। हम जो गहने पहनते हैं वह समाज, इतिहास, संस्कृति और कला का एक अभिन्न अंग है। हम मानते हैं कि सुंदरता मन और दिल में निहित है ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •