कई जगहों पर पुलिस व श्रद्धांलुओं में तनातनी
महानगर कोलकाता में जगह जगह ट्राफिक ठप
खाकी वाले ने भी भांजी लाठी

जाकिर अलि
कोलकाता/हावड़ा/हुगली। राज्य में रामनवमी के अवसर पर आज भी विभिन्न हिस्से में शोभायात्रा का आयोजन किया और रंग बिरंगी झांकियां निकाली गई। रामनवमी की शोभायात्राओं में हथियार भी निकाले गये। जिसका पुलिस विरोध भी करती रही। वही इन भाजपा शोभायात्रा को बंगाल के हिन्दुओं को एकजुट करने की दिशा में पहला कदम बता रही है तो वहीं, भाजपा और संघ से जुड़े संगठनों की शोभायात्रा के जवाब में तृणमूल कांग्रेस रामनवमी उत्सव को लोगों के बीच सद्भाव का प्रतीक करार दिया। लेकिन सत्तारुढ़ तृणमूल सरकार इन आयोजनों के पीछे राजनीतिक कारण तलाश रही है। आज दोपहर से लेकर देर शाम तक महानगर कोलकाता सहित राज्य के हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, नदिया, बांकुड़ा सहित प्राय हर जिलों में रामनवमी की शोभायात्राओं का आयोजन हुआ।कई जगहों पर रामनवमी की शोभायात्राओं को लेकर आयोजकों की पुलिस के साथ तनातनी भी हुई। डनलप में आज रामनवमी के अवसर पर आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बाइक जुलूस को सुबह पुलिस ने रोक दिया।जुलूसको रोके जाने को लेकर तनातनी की स्थिति रही। विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों ने पुलिस पर दबंगई का आरोप लगाया। वही हुगली जिले के बण्डेल के कपासडांगा में रामनवमी की जूलूस हथियारों के साथ निकाली गई। बता दे कि इससे पहले शनिवार को मेदिनीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रामनवमी की जूलूस के दौरान शस्त्रकला का प्रदर्शन कर सबको चौका दिया था। इस दिन दिलीप घोष तलवार से लेकर लाठी व गदा भाजते नजर आये। अगर बात आसनसोल की करे तो रामनवमी की जूलूस के दौरान यहां नियामतपुर थाने के एक एएसआई वरुण मंडल को आज हजारों लोगों ने खाकी वर्दी में लट्ठ भाजते हुए देखा व जय श्रीराम के नारे लगाये। राम धून पर लाठी भांज रहे मंडल ने गजब का प्रदर्शन किया। बहरहाल महानगर कोलकाता में रामनवमी की जूलूस के दौरान किसी खास अप्रिय घटना की खबर नही है। खबर के लिखे जाने तक पुलिस की चुस्त सुरक्षा व्यवस्था में रामनवमी जूलूस का आयोजन चल रहा था। रामनवमी की जूलूस के दौरान महानगर कोलकाता में ट्राफिक व्यवस्था चरमराती रही।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •