रौनक कुमार शंकर
खड़गपुर। महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में चुनाव को लेकर पुलिस की छापेमारी व तलाशी अभियान जारी है। इसी क्रम में खड़गपुर स्टेशन से जीआरपी ने 9.75 ग्राम हीरे के टुकड़ों सहित ओडिशा के निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 9.75 ग्राम हीरे के टुकड़े की किमत पांच लाख रुपए बतायी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसआरपी देवाशीष दत्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम नेदी चरण महंती व बाबुल राना है। उक्त लोग बाघाजतीन लोकल ट्रेन से उक्त हीरे के टुकड़ों को लेक जैसे ही उतरे जीआरी ने इनसे पूछताछ की तो इनके पास से हीरे के टुकड़े मिले।जीआरपी के बात उक्त बात की सूचना पहले से ही थी। गिरफ्तार हिजली इलाके में हीरों को बेचने की फिराक में थें। कई दिनों पहले ही फलकनामा एक्सप्रेस 12704 डाउन से रेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 16.5 किलो चांदी बरामद किया था। जीआरपी के अनुसार बरामदगी खड़गपुर स्टेशन में हुई। इस दौरान रेल पुलिस ने फलकनामा एक्सप्रेस के एक यात्री अशोक भंडारी के पास चांदी की पांच सिल्लियां बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में अशोक भंडारी को गिरफ्तार किया गया है जोकि उत्तर 24 परगना का निवासी है। अशोक उड़ीसा के बरहमपुर से उक्त 16.5 किलो चांदी लेकर आ रहा था। बाहरहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •