कोलकाता। चोरी के मामले में पिटाई व हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्याक्ति कन्हाई पात्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला कालीघाट का है। जहां मोबाइल चोरी करने के एक आरोपी युवक शंकर मंडल (‍25) की हत्या पीटकर की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक शंकर मंडल 51/1ए सतीश मुखर्जी रोड का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 मार्च को सुबह 116 नंबर एसपी मुखर्जी रोड पर केया सेठ एक्सक्लूसिव आउटलेट के पास से आरोप है कि शंकर ने एक मोबाइल चोरी की थी जिसके बाद कुछ स्थानीय युवकों ने उसे पिटाई की और मोबाइल ले गए थे। वह उसी जगह फुटपाथ पर पड़ा हुआ था। अपराहन 2:45 बजे के करीब स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह उसी जगह पर अचेत पड़ा हुआ था। उसे उठाकर एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद आज सुबह कन्हाई पात्रा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •