राजनीतिक माहौल गर्म व विरोध प्रदर्शन शुरु

सिलीगुड़ी। काफी समय से शांत रहने वाला पहाड़ में तब आज हलचल मच गई जब जीएनएलएफ के नेता जेबी तामांग को को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त घटना के बाद से तो जैसे पहाड़ में जलजला आ गया। सुबह जब तमंग की गिरफ्तारी की खबर पहाड़ से लेकर समतल में फैली तो चारों तरफ राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। मिली जानकारी के अनुासार गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) पार्टी के श्रमिक संगठन के अध्यक्ष जेबी तामांग को शनिवार देर रात दो बजे के करीब उनके घर से दार्जिलिंग जिला पुलिस के जोर बांगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आज सुबह जब इस गिरफ्तारी की खबर पहाड़ से लेकर समतल में फैली तो चारों तरफ राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। जेबी तामांग को किस मामले मे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं। रविवार जेबी तामांग को पहले नक्सलबाड़ी थाना लाया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली खबर के आधार पर वर्ष 2018 में चाय बागान श्रमिक संगठन के तरफ से उत्तर कन्या में अपनी मांगों के समर्थन को लेकर आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन के नेतृत्व जीएनएलएफ पार्टी के श्रमिक संगठन के अध्यक्ष जेबी तामांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जेबी तामांग नेशनल हाई- वे ब्लॉक कर आंदोलन किया था। उस समय नक्सलबाड़ी थाने मे केस नंबर 120/18 तारीख ( 7/8/2018) को उनके ऊपर शिकायत दर्ज किया गया था। खबर है कि इसी मामले मे उनकी गिरफ्तारी हुई है। जीएनएलएफ पार्टी के महासचिव महेंद्र छेत्री ने मीडिया को गिरफ्तारी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि जेबी तामांग को राजनीतिक मोहरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो जीएनएलएफ ने भाजपा के साथ दिल्ली में गठबंधन की घोषण की थी, उसे लेकर ही यह गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि जेबी तामांग को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है पुलिस को उसकी जानकारी देनी होगी, अन्यथा जीएनएलएफ पार्टी की उच्च स्तरीय नेता लॉयन ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए आंदोलन पर उतरेंगे। उन्होंने दबी आवाज में यह भी संकेत दे दिया कि अगर उनके नेता को झुठे केस में फंसाया गया तो एक बार फिर से पहाड़ पर आंदोलन शुरू हो सकता है
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •