कोलकाता। आखिर कर निर्वाचन आयोग ने राज्य में राहुल गांधी को रैली की अनुमति दे ही दी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 23 मार्च को राज्य के मालदा जिले में जनसभा करने की अनुमति दे दी गई है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी राज्य में पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान के तहत मालदा के चांचाल में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।राज्य कांग्रेस नेता अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा, “मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पश्चिम बंगाल ने 23 मार्च को मालदा के चांचाल में कोलोम बागान मैदान पर राहुल गांधी की जनसभा के लिए अनुमति दे दी है।” इससे पहले कांग्रेस के एक दो-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की थी और शिकायत की थी कि मालदा जिला प्रशासन गांधी की प्रस्तावित रैली के आयोजन को रोक रहा है। बहरहाल जैसे की कांग्रेस समर्थकों व कर्मियों को राहुल की रैली के इजाजत की जानकारी मिली उनमे खुशी की लहर फैल गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •