कोलकाता। देश के पूर्वी और मध्य भागों पर बना कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन आज भी सक्रिय है. इसके कारण आज उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इन भागों में मौसम बिगड़ने की स्थिति में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने बादलों की तेज गर्जना होने और कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की भी संभावना रहेगी.उत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय तथा नागालैंड में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। अलीपुर मौसम विभाग की माने तो कि अगले 24 घंटों सहित पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम और पश्चिम मिदनापुर सहित और भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आज सुबह से ही महानगर कोलकाता के आसमान में बादल छाए हुए हैं। उक्त स्थिति चक्रवात के प्रभाव के कारण हुई है और तापमान में वृद्धि होगी । मौसम विभाग के अनुसार महानगर में अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले 24 घंटों में बारिश 35.1 मिमी हुई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •