रमेश राय
कोलकाता। महानगर में अगलगी का क्रम थमा नही है। अब महानगर कोलकाता के बेहाला स्थित चण्डीतल्ला इलाके में एक रासायनिक गोदाम में रविवार की रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान यह गोदाम बंद था और कुछ कर्मी ही उक्त गोदाम में मौजूद थे। दमकल ने बताया कि रात को आग लगने से चण्डीतल्ला के लोगों में दहशत फैल गई। जैसे ही दमकल को आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल के अनुसार रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि देर रात तक आग बुझाने का काम होता रहा । वही पुलिस ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल की 13 इंजनों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण का पता नही चल सका है। दमकल द्वारा आग के कारमों की जांच की जा रही है। फारेसिंक रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बता दे कि अभी 36 घंटे पहले ही दक्षिणेश्वर मंदिर के पास मौजूद बस्ती इलाके में भीषण आग लगी। दमकल व पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात लगभग 11 बजे की आसपास की है। आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस आग में 100 से अधिक झोपड़िया खाक हो गई थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •