कोलकाता/हुगली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरु हो गयी है और सत्ता के खिलाड़ी अपना दम आजमाने के लिये तमाम उपाय अपना रहे है। इसके साथ ही राज्य भर में राजनीतिक पार्टियों के समर्थक, कर्मियों के बीच दीवार लेखन को लेकर जहां होड़ मची हुई है वहीं मारा मारी का दौर भी शुरु हो गया है।  हुगली जिले के पोलबा थानांतर्गत महानाद इलाके के रामनाथपुर में चुनाव प्रचार के लिये दीवार लेखन को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम तकरीबन पांच बजे स्थानीय निवासी राहुल बाउल दास से अनुमति लेकर भाजपा कर्यकर्ताओं ने उनकी घर की दीवार पर भाजपा के समर्थन में लेखन का काम शुरु किया। दीवार लेखन सम्पन्न हो जाने के बाद जब भाजपा कर्यकर्ता अपने-अपने घर लौट गये तो आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख फरुख के नेतृत्व में कुश बाउल दास, परिमल बाउल दास और कुछ बाहरी तत्वों ने राहुल बाउल दास के घर में घुसकर उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर डाली। किसी भी तरह राहुल ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेतृत्व की मदद से पोलबा थाने में रात दस बजे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी। तत्पश्चात पुलिस को साथ लेकर भाजपा कर्यकर्ता राहुल को उनके घर लेकर गये। लेकिन आरोप है कि रामनाथपुर इलाके में घुसते ही तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पुलिस के सामने ही भाजपा कर्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हमले में शुभजीत भाउयान नामक भाजपा कार्यकर्ता गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सोमवार सुबह चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।मामले पर भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग चारों तरफ आतंक का वातावरण बना रहे हैं ताकि लोग मतदान करने बूथ तक न पहुंच सकें। उत्तर चौबीस परगना में भी कुछ िस तरह की घटनाएं घटने की खबर है तो हावड़ा में भी उक्त तरह की घटना सामने आ रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •