शंकर यादव

चित्तरंजन। गुरूवार को चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने 1100 वां थ्री फेज विधुत इंजन डब्लू एजी 9 एच टाइप न. 31736 चिरेका कारखाने के असेंबली शॉप के अंदर हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। अपने वक्तव्य में महाप्रबंधक ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए संतोष व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त किया की आने वाले वर्षों में भी चिरेका भारतीय रेल के मांग अनुसार उच्च अश्वश्क्ति संपन्न आधुनिक लोको का उत्पादन करेगा। और देश के समग्र विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए लोको उत्पादन शॉप समुह के स्टाफ के लिए नकद 50000 पुरस्कार की घोषणा की।

इस अवसर पर अमिता तायल अध्यक्षा चिरेका महिला कल्याण समीति अपने अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थीं। पंकज गुप्ता,मुख्य विद्युत अभियंता,एस बारिक,भंडार नियंत्रक,बीआर कंवर मुख्य अभियंता,जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी,डॉ आलोक मजूमदार सीएमएस,मुख्य सर्तकता अधिकारी आर के तिवारी सहित चिरेका के सभी विभागाध्यक्ष,अधिकारीगण,स्टॉफ कांउसिल सदस्य तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •