मायापुर में प्रभु भक्ति में लीन हुए भाजपा नेता

कोलकाता/नदिया। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को आज एक नये अंदाज में देखा गया। जी हां, नदिया जिले के मायापुर में वह एक पेशेवर भजन गायक के तौर पर नजर आये तो वहां मौजूद तमाम लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं आया। कैलाश विजयवर्गीय इस दिन यहां आल इंडिया किर्तन बाउल एण्ड देवशनल शिल्पी संसद के कार्यक्रम में आये थे। जहां उनके भजन पर पेशेवर भक्ति संगीत नर्तकों ने जब लय व ताल पर भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति दी तो उपस्थित हजारों लोगों के मुंह से जयघोष ने वहां के माहौल को स्मपूर्ण तौर पर भक्ति मया बना दिया। कार्यक्रम के बाद भी स्थानीय लोगों में भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के उक्त अवतार की चर्चा होती रही। इधर विजयवर्गीय आज सुबह दमदम एयरपोर्ट में जब आये तो वहां मौजूद सैंकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद डायमण्ड हार्बर के भाजपा नेता संतोष कुमार ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बताया कि हमारे महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय बंगाल में कमल खिलाने के लिये दिन रात एक कर रहें ताकि इस राज्य की तस्वीर को बदली जा सके। राज्य में सही अर्थो में बदलाव की जरुरत है जो कि भाजपा ही कर सकती है।

Spread the love
  • 83
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    83
    Shares
  •  
    83
    Shares
  • 83
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •