दमकल ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

कोलकाता। अगली का क्रम जारी है। बिते चौबीस घंटे में दमदम एयरपोर्ट के करीब व टेंगरा में दो अलग कारखानों में आग लगने के कारण दहशत फैल गई वहीं अगलगी से काफी नुकसान की खबर है। दमकल द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दमदम एयरपोर्ट के करीब गंगानगर में स्थित एक रसायन कारखाने के बायलर में हुए धमाका के बाद आग लग गई। आग से कारखाने का एक हिस्सा जल गया है। प्लांट सूत्रों ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की पांच गाड़ियों की कोशिश के बाद लगभग दो घंटे बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल ने कारखाने के अधिकारियों के खिलाफ खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वही आज सुबह करीब साढ़े छह बजे टेंगरा स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में भयावह आग लगी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर दमकल की 4 इंजन पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने की कोशिश की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से इलाके में आतंक का माहौल बन गया । सूत्रों के अनुसार यह घटना राधा नाथ चौधरी रोड स्थित प्लास्टिक कारखाने में लगी। आग की भयावहता इतनी थी कि पूरा इलाका धुएं से भर गया। खबर लिखे जाने तक आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका था हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि 2018 साल के अक्टूबर महीने से कोलकाता में इस तरह की घटनाएं अक्सर हो रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन कड़े कदम उठाने कोशिश कर रही है। हाल ही में नगर निगम की ओर से आग लगने की घटना पर काबू पाने के लिए इलाकों का निरीक्षण किया गया तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की जा रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •