दिखी भगवा खेमा की कुटनीति की झलक
राज्य में पहली बार भाजपा के रथ की सफलता

हुगली। कान इधर से पकडे़ या उधर से बात तो एक ही है। वैसे माना जाता है कि मोहब्बत व जंग में सब जायज है। तो भला राजनीति किसी जंग से कम है क्या…?। लगता है कि हुगली सांगठानिक भाजपा इस कथन का अर्थ ठीक से समझती है। जी हां, भले ही बोतल बदल दिया जाये लेकिन शराब तो वही है। प्रदेश भाजपा की गणतंत्र बचाओ यात्रा तो तमाम व्यवस्था के कारण अधर में लटक चुकी थी और इस क्रम में रथयात्रा भी खटाई में पड़ गई थी। लेकिन हुगली सांगठानिक भाजपा ने गणतंत्र बचाओ यात्रा की मनाही के बाद नये कुटनीति के तहत आज सिंगूर से पण्डुवा तक लांग ड्राईव फार डेमोक्रेसी के नाम से एक विशाल यात्रा का आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न कर दिखा दिया कि प्रदेश में सत्तरुढ़ सरकार को भाजपा हर जगह चुनौती दे सकती है। आज इस लांग ड्राईव फार डेमोक्रेसी कार्यक्रम के तहत हुगली सांगठानिक भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग यात्रा का नेतृत्व किया। उक्त यात्रा में रथयात्रा को कुशलता के साथ अंजाम भी दिया और जिले की पुलिस व्यवस्था भौचक्क रह गई। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की गोपनियता बरकरार रखी गई थी। इस कार्यक्रम का श्री गणेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष व राज्य के सह प्रभारी अरबिन्द मेनन ने किया। रथ पर दिलीप घोष, अरबिन्द मेनन, पार्टी के राज्य सचिव दीपांजन गुहा, जय बनर्जी सहित भाजपा के कई वरीय नेता सवार रहें। दिलीप घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम गणतंत्र की एक जीत है। जिसे रोकने के लिये सब भिड़ गये लेकिन वह कार्यक्रम सफल हुआ और हमारी नैतिक जीत हुई है। हुगली सांगठानिक भाजपा ने अपना दम दिखा दिया। वहीं हुगली सांगठानिक भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग ने कहा कि जनता को कोई न तो रोक सका है और न रोक सकता है। इसी तरह से भाजपा को देश भर में रोकना असम्भव है और फिर बंगाल की सत्तारुढ़ पार्टी की क्या विसात है। हुगली सांगठानिक भाजपा उपाध्यक्ष रामकृत यादव ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि लोगों को जो पसंद था भाजपा ने उसे परोस दिया। हमलोग तो जन सेवक हैं जनता के संवेदना को जानते है और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।यह तो झांकी है और भारत माता के आशिर्वाद से अभी बहुत कुछ बाकी है। राज्य में लोकतंत्र सिर चढ़कर बोलेगा। बता दिया जाये कि उक्त कार्यक्रम में पांच हजार बाईक सवारों के भाग लेने का दावा किया गया है। खैर इस कार्यक्रम से सत्ता में खलबली मच गई है। बता दे कि भाजपा द्वारा प्रस्तावित गणतंत्र बचाओ यात्रा तमाम कोशिश के बाद भी खटाई में पड़ गई थी।बीजेपी की गणतंत्र बचाओ यात्रा निकालने की कोशिशों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। कोर्ट ने बीजेपी को नए सिरे से यात्रा का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार से अनुमति लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने राज्य सरकार से इस बारे में और विस्तृत जानकारी की मांग की थी। साथ ही साथ अदालत ने राज्य सरकार को ये निश्चित करने को कहा था कि राज्य में किसी भी राजनितिक दल के अधिकारों का हनन न हो।

Spread the love
  • 51
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    51
    Shares
  •  
    51
    Shares
  • 51
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •