कहा, बाज आये पाकिस्तान

कोलकाता। मौलनाओं की नामचीन संस्था मजलिस उलेमा-ए-इस्लाम ने बज़्म रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के संयुक्त तत्वाधान में आज मटियाबुर्ज गार्डेनरीच के कच्ची सड़क मोड़ पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में जुलूस निकालकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उक्त सभा में मौजूद मौलनाओं ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है। उपस्थित लोगों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को यह चेतावनी दी कि वह अपनी गंदी हरकतों से बाज आये। वरना अंजाम काफी बूरा होगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस्लाम में दहशतगर्दी या आतंक परस्ती के लिये कोई जगह नही है। उक्त लोगों ने कहा कि अब तो हद की इंतिहा हो गई है और सरकार पुलवामा हमले की साज़िश रचने वालों को जल्द बेनक़ाब ही नही सजा भी दे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •